रामपुर, उत्तर प्रदेश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक और पॉलिथीन पर बैन लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में रामपुर जिले में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन कराते हुए, डीएम जोगिंदर सिंह द्वारा प्लास्टिक और पॉलिथीन पर बैन लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। डीएम जोगिंदर सिंह ने हाल ही में एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से सांस और त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें कपड़ा, जूट, कैनवास, नायलॉन और कागज के बैग का इस्तेमाल करना चाहिए।
डीएम जोगिंदर सिंह, जो अपने सक्रिय सोशल मीडिया उपस्थिति और अपनी सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, रामपुर जिलाधिकारी के रूप में भी उनका कोई दिन ऐसा नहीं रहा हैं, जब में अपने प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त न रहे हो, जब से उन्होने रामपुर जिलाधिकारी का पद संभाला हैं, तब से जोगिंदर सिंह हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए हैं, डीएम जोगिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि जब भी वे बाजार के लिए घर से निकलें, तो कपड़ा या जूट का बैग साथ लेकर जाएं। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत की जा रही है, जिसमें समस्त नगर पालिका और पंचायतों को प्लास्टिक और पॉलिथीन जब्त करने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।
रामपुर जिले के साथ ही इसकी सभी तहसीलों में भी प्लास्टिक जब्ती अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य मकसद पर्यावरण को दूषित होने से बचाना और लोगों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना है। स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, बाजार, मॉल्स, और दुकानों में प्लास्टिक बैग्स की जगह वैकल्पिक पर्यावरण-मित्र बैग्स का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि लोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से सचेत हो सकें।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासी भी अपना समर्थन दे रहे हैं। कई सामाजिक संगठन और पर्यावरण प्रेमी भी इस पहल में भागीदारी कर रहे हैं और प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। रामपुर में इस प्रकार का अभियान शुरू करना एक सराहनीय कदम है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। डीएम जोगिंदर सिंह की यह पहल आने वाले समय में रामपुर को एक स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
Discover more from NwB
Subscribe to get the latest posts sent to your email.