RAMPUR

RAMPUR: खाद्य पदार्थों में किया जा रहा सस्ते और नकली डालडा घी का उपयोग, जनता की सेहत पर मंडरा रहा है गंभीर खतरा?

WhatsApp Group Join Now
रामपुर, उत्तर प्रदेश: RAMPUR शहर में स्ट्रीट फूड पर खाने-पीने की चीज़ों में नकली और सस्ते डालडा घी का इस्तेमाल हो रहा है। यह मामला तब सामने आया जब ठेले पर बन रही मिठाई, समोसे, और पकोड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के बारें में पड़ताल की गई। नाम न बताने की शर्त पर कई ठेले वालों से जानकारी मिली कि अच्छे ब्रांड के रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से ज्यादा लागत आती हैं, जबकि डालडा घी बहुत सस्ते दामों पर आसानी से उपलब्ध हो जाता हैं, जिससे लागत में कमी आती हैं।

RAMPUR1
                                                                   यह छवि केवल प्रतीकात्मक है और किसी विशेष व्यक्ति या घटना से संबंधित नहीं है।

जनता की सेहत से खिलवाड़

रामपुर के ठेले और छोटे दुकानदार सस्ते मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। नकली डालडा घी का उपयोग केवल लागत को कम करने के लिए किया जा रहा है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। एक बार फूड लाइसेंस जारी हो जाने के बाद, साल भर तक कोई जांच नहीं की जाती, जिससे इन दुकानदारों को मनमानी करने का मौका मिल जाता है, वही ज़्यादातर ठेले पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का तो फूड लाइसेंस ही नहीं होता हैं।

rampur2
                                                                    यह छवि केवल प्रतीकात्मक है और किसी विशेष व्यक्ति या घटना से संबंधित नहीं है।

कानून और नियमों की कमी

फूड सेफ्टी के इस गंभीर उल्लंघन पर प्रशासन की नजरें अभी तक नहीं पड़ी हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा नियम या कानून मौजूद नहीं है, जिसके तहत इन दुकानदारों पर कार्रवाई की जा सके? वर्तमान में, नियमित जांच की कमी के चलते यह समस्या बढ़ती जा रही है। औचक निरीक्षण और सख्त कानून ही इस प्रकार के खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर रोक लगा सकते हैं।

औचक निरीक्षण की मांग

जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए, नियमित रूप से औचक निरीक्षण की सख्त ज़रूरत है। इससे खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले घटिया सामग्री पर रोक लगाई जा सकेगी और दुकानदारों को चेतावनी दी जा सकेगी कि सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RAMPUR के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है। जनता के हित से जुड़े मुद्दों को उठाना और उन्हें हल करना ही हमारा परम उद्देश्य है।


Tags: Rampur, Food Safety, Dalda Ghee, Health Risk, नकली घी, ठेले वाले, स्वास्थ्य सुरक्षा, समोसा पकोड़ी, फूड लाइसेंस, औचक निरीक्षण

Hashtags: #Rampur #FoodSafety #HealthRisk #DaldaGhee #Nakalidalda

यह भी पढ़े

बर्थडे पार्टी में उनकी एक वीडियो वायरल होने के बाद: तिहाड़ जेल के जेलर Deepak Sharma सस्पेंड, हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए देखे गए थे जेलर साहब

राहुल गांधी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाली Manu Bhaker से की मुलाकात: साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश

राहुल गांधी ने Vinesh Phogat की जीत पर किया भावुक ट्वीट: एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराकर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा


Discover more from NwB

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *